Friday, 21 February 2014

मैं सदा जवान रहना चाहती हूँ

मैं सदा जवान रहना चाहती हूँ

मैं सदा जवान रहना चाहती हूँ
प्यार के एहसास की तरह सुंदर
और चुस्त
ताकि हर दिन जब सूरज आए
मेरी जीवन को मेहका जाये
खिले गुलाबो की तरह
वसंत आए पर लौट कर ना जाए

Thursday, 16 January 2014

मैं तुम्हारा हूँ

मैं तुम्हारा हूँ

मैं तुम्हारा हूँ
इसका भी, ओर उसका भी
मुझे बंधनों में ना बांधो
की मैं नहीं रुक सकता बंद कमरों में
क़ैद नहीं कर सकते मुझे अंधे गलीयारों में
की मैं एक हवा का झोंखा नहीं रह सकता
बंधनों में चार दीवारों में

Saturday, 23 November 2013

भाषाओं के बंधनन से परे

भाषाओं के बंधनन से परे

मैं भाषाओं के बंधनन से परे
दिल की भाषा बोलता हूँ
दिलों से दिलों को जोड़ता हूँ
कभी रंग, कभी ज़मीन पर पड़ी रेखाएँ
हमारे रिश्तों को तोड़ती हैं
इसलिए
मैं भाषाओं के बंधनन से परे
दिल की भाषा बोलता हूँ